ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरगूलरभोज में चोरों दो टुल्लू पंप चुराये

गूलरभोज में चोरों दो टुल्लू पंप चुराये

शनिवार रात को चोरों ने क्षेत्र के कोपा कृपाली गांव में घरों से दो टुल्लू पंप पर हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह ग्रामीणों को चोरी का पता चला। पीड़ितों...

गूलरभोज में चोरों दो टुल्लू पंप चुराये
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSun, 01 Nov 2020 04:22 PM
ऐप पर पढ़ें

गूलरभोज। क्षेत्र के कोपा कृपाली गांव में शनिवार रात को चोरों ने दो घरों से दो टुल्लू पंप चोरी कर लिये। रविवार सुबह ग्रामीणों को चोरी का पता चला। पीड़ितों ने अज्ञात के खिलाफ चौकी में तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की है।

कोपा कृपाली गांव में ग्रामीणों ने अपने घरों के नल में टुल्लू पंप लगाए हैं। आरोप है बीती रात अज्ञात चोरों ने चरन सिंह और मनोहर सिंह के घर से टुल्लू पंप चोरी कर लिए। जबकि राजकुमार के अलावा अन्य घरों में लगे करीब चार टुल्लू पंप के खोलने का असफल प्रयास किया। चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी ने कहा ग्रामीणों ने आज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इधर, ग्रामीणों ने ठंडा नाला गांव के कुछ शातिरों पर चोरी में हाथ होने का संदेह व्यक्त किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें