ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरनगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार चौथे दिन भी जारी

नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार चौथे दिन भी जारी

नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर चौथे दिन भी आधे दिन के बाद कार्य बहिष्कार जारी रखा। कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय के बाहर पालिका प्रशासन व पालिकाध्यक्ष के विरुद्ध नारेबाजी...

नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार चौथे दिन भी जारी
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरFri, 15 Nov 2019 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर चौथे दिन भी आधे दिन के बाद कार्य बहिष्कार जारी रखा। कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय के बाहर पालिका प्रशासन व पालिकाध्यक्ष के विरुद्ध नारेबाजी की।कर्मचारी नेता संतोष गौरव लं कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होती तब तक कर्मचारी आधे दिन से कार्य बहिष्कार पर रहेंगें। इसके बावजूद शासन प्रशासन ने समस्याओं का निस्तारण नहीं किया तो कर्मचारी पूर्ण रूप से काम बंद हड़ताल पर जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में नायक अनिल कुमार, राकेश कुमार, ग्रेस देवी, विजय कुमार ,सुभाष कुमार , गिलो देवी, विनीता देवी, ज्ञानवती, कटोरी देवी, अनीता ,सविता आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें