Rudrapur News: 'ईसाई धर्म अपनाने वाले लोगों के प्रमाणपत्र निरस्त करें'

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: खटीमा में राणा थारू परिषद ने ईसाई धर्म अपनाने वाले थारू समाज के सदस्यों का प्रमाणपत्र निरस्त करने की मांग की है। परिषद के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ लोगों को भ्रमित कर रहा है। ज्ञापन में उसकी प्रधान पद से हटाने और सरकारी सुविधाओं से वंचित करने की मांग की गई है।

Rudrapur News: 'ईसाई धर्म अपनाने वाले लोगों के प्रमाणपत्र निरस्त करें'

Rudrapur News: खटीमा। राणा थारू परिषद ने ईसाई धर्म अपनाने वाले थारू समाज के लोगों के थारू जनजाति का प्रमाणपत्र निरस्त करने की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। परिषद के अध्यक्ष दान सिंह राणा ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि मोहम्मदपुर भुड़िया का थारू समाज का एक व्यक्ति लोगों को भ्रमित कर उन्हें ईसाई धर्म ग्रहण करा रहा है। आरोप है कि उसके परिवार का एक व्यक्ति थारू जनजाति का प्रमाणपत्र लगाकर प्रधान बना है। उसका प्रमाणपत्र निरस्त कर उसे प्रधान पद से हटाया जाए। साथ ही उसके परिवार को थारू जनजाति के नाम पर मिल रही सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाए।

एसडीएम को ज्ञापन देने वालों में परिषद के अध्यक्ष के साथ ओमप्रकाश राणा, राम किशन राणा, बयान सिंह राणा, मिथेलेश राणा आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।