कल्याणी नदी में नहाने उतरा किशोर डूबा, लापता

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

रुद्रपुर में 17 वर्षीय सूरज कोहली कल्याणी नदी में नहाने गया था, जहां वह तेज धारा में बह गया। एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार को फिर से तलाश की जाएगी।

कल्याणी नदी में नहाने उतरा किशोर डूबा, लापता

रुद्रपुर, संवाददाता। कल्याणी नदी में नहाने उतरा एक किशोर डूबकर लापता हो गया। उसकी तलाश में एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। गुरुवार को फिर उसकी तलाश की जाएगी। रम्पुरा वार्ड 22 निवासी 17 वर्षीय सूरज कोहली पुत्र लेखराज बुधवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ कल्याणी नदी में नहाने गया था। वह नदी में नहाने उतरा तो तेज धारा में बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि किसी ने पानी में उसका हाथ भी देखा। इसके बाद शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने राफ्ट और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया।

कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बावजूद देर शाम तक सूरज का पता नहीं चला। गुरुवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सीओ प्रशांत कुमार और रम्पुरा चौकी प्रभारी मोहन चंद्र पांडे भी मौके पर पहुंचे। कोट... दोपहर में किशोर के डूबने की सूचना मिली थी। मौके पर एसडीआरएफ को बुलाया गया। एसडीआएफ टीम के काफी तलाश करने के बाद भी किशोर का कुछ पता नहीं चला है। रात की वजह से सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया है। सुबह फिर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। - प्रशांत कुमार, सीओ रुद्रपुर

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur Newsकल्याणी नदी में नहाने उतरा किशोर डूबा, लापता