Rudrapur News: किशोरी को ले जाने का आरोपी युवक गिरफ्तार
Rudrapur News: सितारगंज में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। आरोपी पर दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएसआई जावेद मलिक ने कार्रवाई की जानकारी दी।

Rudrapur News: सितारगंज। पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंपा है। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि राजीव विश्वास पुत्र कार्तिक विश्वास निवासी ग्राम देवनगर शक्तिफार्म को शक्तिफार्म क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से किशोरी को बरामद किया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म, अपहरण, पॉक्सो अधिनियम की धाराएं बढ़ाई हैं। टीम में कोतवाल सुंदरम शर्मा, शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज जगदीश तिवारी, एसआई बबीता टम्टा, नीलम बर्गली, भोपाल शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


