
जिले के विद्यालयों में शिक्षकों का समायोजन
ऊधमसिंह नगर जिले के विद्यालयों में 143 अध्यापकों को रिक्त पदों पर समायोजित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कई विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या मानक से अधिक थी जबकि कुछ पद लंबे समय से खाली थे। इस कदम से शिक्षण कार्य में पारदर्शिता बढ़ेगी।
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के विद्यालयों में मानक से अधिक तैनात अध्यापकों को अब रिक्त पड़े पदों पर समायोजित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के कई विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या निर्धारित मानक से अधिक थी, जबकि कुछ विद्यालयों में पद लंबे समय से रिक्त चल रहे थे। उन्होंने बताया कि इस असंतुलन को दूर करने के लिए 143 अध्यापकों का पुनः समायोजन किया गया है। बाजपुर में 15, गदरपुर में 14, रुद्रपुर में 18, सितारगंज में 10, खटीमा में 7, काशीपुर में 21 और जसपुर में 58 अध्यापकों को समायोजित किया गया।
डीईओ ने कहा कि इस कदम से शिक्षण कार्य में पारदर्शिता आएगी और पठन-पाठन की प्रक्रिया अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




