प्रदेश मेरिट में 20वीं रैंक लाकर तानिया ने बढ़ाया मान

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

तानिया सती, संस्कार पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा, ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 468 अंक प्राप्त कर 20वां स्थान हासिल किया। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया और आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखा। विद्यालय ने तानिया को सम्मानित किया और सभी ने उसकी उपलब्धि पर बधाई दी।

प्रदेश मेरिट में 20वीं रैंक लाकर तानिया ने बढ़ाया मान

दिनेशपुर, संवाददाता। कालीनगर निवासी संस्कार पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा तानिया सती ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 468 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में 20वां स्थान हासिल किया है। विद्यालय में छात्रा को सम्मानित किया गया। शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद तानिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उसने बताया कि उसका सपना आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनने का है, जिसके लिए वह निरंतर मेहनत करती रहेगी। तानिया के पिता कैलाश चंद्र सती सिडकुल में टाटा वेंडर के तहत कार्यरत हैं। मूल रूप से पिथौरागढ़ के निवासी कैलाश चंद्र सती वर्तमान में अपने परिवार के साथ कालीनगर में रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि तानिया बचपन से ही पढ़ाई में तेज रही है। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उसने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक नारायण शाह और प्रधानाचार्य संजय शाह ने तानिया व उसके परिजनों को सम्मानित किया। विद्यालय में मिष्ठान वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में उपानंद, नितिन मंडल, समीर मंडल, कर्मवीर सिंह सहित अन्य शिक्षकगण और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने तानिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे बधाई दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।