महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Mar 05, 2026 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

नानकमत्ता क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। ससुराल पक्ष का कहना है कि प्रियंका की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था।

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

नानकमत्ता, संवाददाता। नानकमत्ता क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम बिचुआ निवासी मोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी 25 वर्षीय बहन प्रियंका की शादी सुनखरी गांव में हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर एएसआई चंचल सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि प्रियंका की तबीयत खराब होने पर उसे सितारगंज के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्ट्या विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। कोतवाल मंजू पांडे ने बताया कि तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।