
राय सिख छात्रों की शिक्षा सहायता कोष पर बैठक
संक्षेप: रुद्रपुर। बुधवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में डीएम नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में संत केशर सिंह स्मृति सहायता कोष योजना को लेकर बैठक आयोजित की
रुद्रपुर। बुधवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में डीएम नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में संत केशर सिंह स्मृति सहायता कोष योजना को लेकर बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि राय सिख समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को सामान्य, तकनीकी, व्यवसायिक एवं मेडिकल शिक्षा में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवेश शाशनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरचरन सिंह, मुख्य कोषाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदिनी तोमर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि योजना का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में राय सिख समुदाय के बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




