यूजीसी बिल के समर्थन में रुद्रपुर में निकाला पैदल मार्च
यूजीसी बिल 2026 को कानून बनाए जाने के समर्थन में रविवार को डॉ़ भीमराव आंबेडकर यूवा मंच एवं मूल निवासी बहुजन समाज की ओर से धरना-प्रदर्शन एवं पैदल मार्च
रुद्रपुर, संवाददाता। यूजीसी बिल 2026 को कानून बनाए जाने के समर्थन में रविवार को डॉ़ भीमराव आंबेडकर युवा मंच एवं मूल निवासी बहुजन समाज की ओर से धरना-प्रदर्शन कर पैदल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम से पूर्व शहर के मुख्य बाजार स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जहां वक्ताओं ने बिल को शिक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक बताते हुए समर्थन जताया। कार्यक्रम डॉ. भीमराव आंबेडकर युवा मंच के जिला संयोजक दीपक सागर के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च में प्रतिभागी झंडा-बैनर लेकर शामिल हुए और बिल के समर्थन में नारेबाजी की। पैदल मार्च आंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार मार्ग सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः आंबेडकर पार्क में संपन्न हुआ।
वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी बिल 2026 से उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और वंचित वर्गों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम में आरएन दोहरे, गुंजन पवार, नीलमा कोहली, सुरेश भारती, गोपाल गौतम, जितेंद्र सागर, आरडी मिश्रा, केपी गंगवार, राजपाल यादव, छत्रपाल कोली, अमन पाल, अजय पाल, सुशील कुमार, राजकुमार सागर, राजू रजौरिया, चन्द्रसेन कोली, प्रिंस कोली, रामस्वरूप भारती, बंटी रजौरिया आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


