खीमा बिष्ट स्कूल में समर कैंप का आयोजन
खीमा बिष्ट सरस्वती मंदिर इण्टर कालेज में चहुमुखी विकास और गर्मियों की छुट्टियों को मनोरंजक बनाने के लिए समर कैंप का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय प्र

खटीमा। खीमा बिष्ट सरस्वती मंदिर इंटर कालेज में चहुमुखी विकास और गर्मियों की छुट्टियों को मनोरंजक बनाने के लिए समर कैंप का आयोजन हुआ।
कैंप की संरचना
विद्यालय प्रधानाचार्या दीपा बिष्ट ने बताया कि कैंप दो वर्गों में विभाजित किया गया है। नर्सरी से कक्षा दो तक एक और तीन से छह तक द्वितीय भाग में आयोजित किया गया। छोटे बच्चों के लिए यह दिन किसी उत्सव से कम नहीं था।
मनोरंजन के आयोजन
कैंप में बच्चों के मनोरंजन के लिए मिकी माउस का विशेष आकर्षण रहा, जिसके साथ बच्चों ने जमकर तस्वीरें खिंचवाईं। चिलचिलाती गर्मी से राहत देने के लिए रेंन डांस और वाटर पूल का आयोजन किया गया, जहां नन्हे बच्चे ने पानी की फुहारों के बीच थिरकते नजर आए। इसके बाद सभी बच्चों ने एक साथ सामूहिक भोज का आनंद लिया, जिससे उनमें आपस में मिल-जुलकर रहने की भावना का विकास हुआ।
सृजनात्मकता का प्रदर्शन
बच्चों ने क्ले एक्टीविटी के माध्यम से मिट्टी से बेहद खूबसूरत और कलात्मक आकृतियां बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधक रधुवर सिंह बिष्ट ने सभी को समर कैंप के सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से से बच्चों में न केवल छिपी हुई प्रतिभा बाहर आती है, बल्कि वह सामाजिकता और एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना भी सीखते हैं। हमारा उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ एक खुशहाल और व्यावहारिक माहौल देना है। इस अवसर पर विघालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


