हिन्द पब्लिक स्कूल में समर कैंप का आयोजन
खटीमा। हिंद पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के पहले दिन विद्यार्थियों के लिए मन

खटीमा। हिन्द पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष समर कैंप शुरू हुआ। पहले दिन बच्चों के लिए कई मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने विभिन्न गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। इस कैंप का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की विशेष आउटिंग रही। विद्यालय के एमडी नीरज कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के मानसिक विकास और मनोरंजन के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं। यहां प्रशासिका मंजू खन्ना, प्रधानाचार्य भुवन चंद्र जोशी, उपप्रधानाचार्या पूजा जोशी, रंजीत मेहरा मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


