ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरखटीमा रेंज में घायल हाथी दिखने से हड़कंप

खटीमा रेंज में घायल हाथी दिखने से हड़कंप

खटीमा वन रेंज के कंपार्ट संख्या आठ में एक घायल हाथी दिखाई दिया है। कंपार्ट संख्या आठ सड़क से लगा हुआ है। हाथी दिखाई देने से यहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे रेंजर बीएस बिष्ट ने घायल हाथी को हांका...

खटीमा रेंज में घायल हाथी दिखने से हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 11 Mar 2020 06:26 PM
ऐप पर पढ़ें

खटीमा वन रेंज के कंपार्ट संख्या आठ में एक घायल हाथी दिखाई दिया है। कंपार्ट संख्या आठ सड़क से लगा है। हाथी दिखाई देने से यहां हड़कंप है। मौके पर पहुंचे रेंजर बीएस बिष्ट ने घायल हाथी को हांका लगाकर जंगल के अंदर की ओर खदेड़ा। वन विभाग लगातार हाथी पर नजर बनाए हुए हैं। हाथी के घायल होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है।

वन क्षेत्राधिकारी बीएस बिष्ट ने बताया कि सुबह के समय उन्हें सूचना मिली कि खटीमा रेंज के चकरपुर कंपार्ट आठ में सड़क किनारे बनी नाली के पास एक हाथी दिखाई दिया है। हाथी का मूवमेंट देखकर लग रहा है कि उसके पैर में परेशानी है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। हाथी को हांका लगाकर ढाई सौ मीटर जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है। वन कर्मियों को हाथी पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर हाथी को ट्रेंक्यूलाइज कर उपचार किया जाएगा। फिलहाल हाथी अभी सुरक्षित जंगल में चला गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें