छात्रों ने केंद्रीय कारागार का किया शैक्षिक भ्रमण

Mar 01, 2026 07:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज के एसआरएम विद्यालय के छात्रों ने केंद्रीय कारागार सितारगंज का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने कारागार परिसर में

छात्रों ने केंद्रीय कारागार का किया शैक्षिक भ्रमण

सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज के एसआरएम विद्यालय के छात्रों ने केंद्रीय कारागार सितारगंज का शैक्षिक भ्रमण किया। छात्रों ने कारागार परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आपराधिक न्याय प्रणाली की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। शुक्रवार को जेल अधीक्षक अनुराग मलिक ने छात्रों को कारागार की व्यवस्थाओं और सुधारात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कारागार केवल दंड का स्थान नहीं, बल्कि एक सुधारात्मक संस्था है। जहां बंदियों के पुनर्वास और कौशल विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। प्रधानाचार्या नीरू सिंह ने शिक्षकों के साथ छात्रों का नेतृत्व किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहां उप-जेलर प्यारे लाल आर्या, वार्डर रईस अहमद, एसपी सिंह, वार्डन अरविंद कुमार, नवीन कुमार मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।