Rudrapur News: बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में सीट बढ़ाने की मांग

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: खटीमा के राजकीय महाविद्यालय में छात्रों ने बीए, बीएससी और बीकॉम के प्रथम सेमेस्टर की सीटों में वृद्धि और शुल्क पोर्टल दुबारा खोलने की मांग की। छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित जोशी ने कहा कि अधिक छात्रों के कारण योग्य विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह रहे हैं और कुछ विद्यार्थी समय पर शुल्क जमा नहीं कर पाए हैं।

Rudrapur News: बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में सीट बढ़ाने की मांग

Rudrapur News: खटीमा। राजकीय महाविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में सीटों की संख्या बढ़ाने और शुल्क पोर्टल दोबारा खोलने की मांग को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित जोशी ने सोमवार को कुमाऊं विवि के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण कई योग्य विद्यार्थी सीमित सीटों के चलते प्रवेश से वंचित रह जा रहे हैं। विद्यार्थियों के हित को देखते हुए बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की सीटों में वृद्धि की जाए, ताकि वंचित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि कुछ विद्यार्थी निर्धारित समयावधि में प्रथम सेमेस्टर का शुल्क जमा नहीं कर पाए हैं।

इसके चलते उनकी प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने ऐसे विद्यार्थियों के हित में शुल्क जमा करने के लिए विश्वविद्यालय का पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।