Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsStudent Commits Suicide After Alleged Mental Torture for Cheating in Exam
शक्तिफार्म में दसवीं के छात्र ने जहर खाकर जान दी

शक्तिफार्म में दसवीं के छात्र ने जहर खाकर जान दी

संक्षेप:

सितारगंज के एक निजी विद्यालय में दसवीं कक्षा के छात्र नितिन को नकल करते पकड़े जाने पर मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। इससे आहत होकर उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Dec 17, 2025 06:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

सितारगंज, संवाददाता। शक्तिफार्म क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाले दसवीं के छात्र को नकल करते पकड़े जाने के बाद उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। इससे आहत होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शिव मंदिर वार्ड शक्तिगढ़ निवासी संन्यासी साना ने बताया कि वह मूल रूप से हस्तिनापुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और पिछले दस वर्षों से शक्तिफार्म में किराए के कमरे में रह रहे हैं। बाजार में उनकी जूस की दुकान है। उनका 16 वर्षीय पुत्र नितिन एक निजी विद्यालय में दसवीं कक्षा का छात्र था।

आरोप है कि मंगलवार को मंथली टेस्ट के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर विद्यालय प्रबंधन ने नितिन को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके बाद उसकी मां को विद्यालय बुलाकर सभी के सामने खरी-खोटी सुनाई गई और माफी मांगने को मजबूर किया गया। विद्यालय से लौटने के बाद नितिन ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसने किसी से बातचीत नहीं की और न ही भोजन किया। शाम को जब उसकी छोटी बहन जिया दुकान से कमरे में पहुंची तो उसने नितिन को जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा पाया। परिजन उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;