विद्यालयों में सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों पर सख्ती

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

सतीराम राना, रुद्रपुर। प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के लिए अग्नि और आपातकालीन प्रबंधन से जुड़े नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी स्कूलों में अग्निशामक यंत्र, अलार्म सिस्टम, मॉक ड्रिल और प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध कराई जाएंगी। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और स्वच्छता पर भी ध्यान दिया जाएगा।

विद्यालयों में सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों पर सख्ती

सतीराम राना, रुद्रपुर। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने विद्यालयों के लिए अग्नि एवं आपातकालीन प्रबंधन से जुड़े कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब सभी स्कूलों में अग्निशमन यंत्र, अलार्म सिस्टम, मॉक ड्रिल और स्वच्छता व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से लागू होंगी। जारी निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में फायर एक्सटिंग्विशर और अलार्म सिस्टम लगाना जरूरी होगा, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके। हर छह महीने में आपदा सुरक्षा मॉक ड्रिल भी आयोजित करनी होगी। साथ ही, सभी कर्मचारियों को बुनियादी आपातकालीन प्रतिक्रिया का प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत प्रत्येक मंजिल पर प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध कराई जाएगी।

विद्यालयों को नजदीकी अस्पतालों से समन्वय रखने और छात्रों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वच्छता, पेयजल और जल टैंकों की सफाई पर भी विशेष जोर दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।