Steel Theft from Warehouse Company Employee Seeks Police Action गोदाम से एक कुंटल सरिया चोरी, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsSteel Theft from Warehouse Company Employee Seeks Police Action

गोदाम से एक कुंटल सरिया चोरी

किच्छा में एक कंपनी के गोदाम से एक कुंतल सरिया चोरी हो गया। कर्मचारी संजय ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें आरोप लगाया कि चोरों ने गोदाम से सरिया के टुकड़े चुरा लिए। संजय ने बताया कि इससे पहले भी गोदाम में...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरFri, 12 Sep 2025 11:09 AM
share Share
Follow Us on
गोदाम से एक कुंटल सरिया चोरी

किच्छा। नहर कवरिंग का काम कर रही कंपनी के गोदाम से एक कुंतल सरिया चोरी हो गया। कंपनी के कर्मचारी ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की है। संजय पुत्र बुद्धसेन सक्सेना निवासी वार्ड 5 ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह एसकेटी प्रा. लि. काशीपुर के अन्तर्गत किच्छा में कार्य करता है। इस कंपनी का किच्छा में नहर कवरिंग का कार्य चल रहा है। जिसका एक गोदाम वार्ड 8 थाने के पीछे किच्छा में स्थित है। बीती एक सितम्बर सुबह उसने गोदाम पर जा कर देखा तो पता चला कि रात्रि में गोदाम से सरिया के टुकड़े चोरी हो गए है।

चोरो ने गोदाम के निकट स्थित ट्रांसफार्मर के पास से कूदकर लगभग एक कुंतल सरिया के टुकडे चुरा लिये। संजय ने आरोप लगाया कि इससे पूर्व भी गोदाम में कई बार चोरी हो चुकी है। संजय की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।