उद्घाटन मैच में नैनीताल ने देहरादून को हराया

Dec 11, 2025 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर में मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष-महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता 14 दिसंबर तक चलेगी। पहले दिन महिला वॉलीबॉल में नैनीताल ने देहरादून को 2-1 से हराया। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। पुरुष प्रतियोगिता 13-14 दिसंबर को होगी।

उद्घाटन मैच में नैनीताल ने देहरादून को हराया

रुद्रपुर, संवाददाता। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष-महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता 14 दिसंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम नितिन सिंह भदौरिया, वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह धानक और उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। उद्घाटन मैच में नैनीताल ने देहरादून को हराया। उत्तरांचल वॉलीबॉल एसोसिएशन और खेल विभाग के तत्वावधान में पहले दिन महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार और देहरादून की 10 टीमें शामिल हुईं। लगभग 130 खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं।

महिला वर्ग के उद्घाटन मैच में नैनीताल ने देहरादून को 2–1 से हराया। दूसरा मैच बागेश्वर और उत्तरकाशी के बीच हुआ, जिसमें बागेश्वर ने 2–0 से जीत दर्ज की। जिलाधिकारी भदौरिया ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं। ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह और जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। महिला वर्ग की प्रतियोगिता शुक्रवार तक जारी रहेगी, जबकि पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता 13–14 दिसंबर को आयोजित होगी। प्रतियोगिता का संचालन खेलो इंडिया के प्रशिक्षक गुरतेज सिंह कूनर ने किया। निर्णायक मंडल में साक्षी सिंह, नीशु चौधरी, तनुजा आर्या, आशा पांडे, श्याम भट्ट आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में दिवेश पांडे, बीएस रावत, हरीश राम, मोहित, सुरेश बिष्ट, सुधा जोशी, ममता बोहरा, स्मिता नेगी, अल्पना त्यागी, मोहम्मद आमिर, लक्ष्मण, विशाल, नवनीत राय, कमल सिंह, सतनाम बाला सहित कई लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsState-Level Senior Men s and Women s Volleyball Competition Kicks Off in Rudrapur
;;;