मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का आंदोलन शुरू
रुद्रपुर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की 18 सूत्रीय मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू किया। 31 जनवरी तक गेट मीटिंग आयोजित की जाएंगी। यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने बैठक में रणनीति तय की।
रुद्रपुर, संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की 18 सूत्रीय मांगों के समर्थन में राज्य कर्मचारियों ने गुरुवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन के तहत 31 जनवरी तक गेट मीटिंग होंगी। मांगें नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इसी क्रम में विकास भवन स्थित उद्यान विभाग सभागार में गुरुवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े गन्ना विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, मंडी परिषद, उद्यान विभाग, खाद्य एवं रसद, सहकारिता, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से 18 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आंदोलन की रणनीति तय की।
निर्णय लिया गया कि 31 जनवरी तक सभी विभागों में गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी। इसके बाद भी यदि मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो परिषद द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में परिषद के संरक्षक एसके नैय्यर, जिलाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, जिला मंत्री सचिन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र जीत सिंह, प्रांतीय महामंत्री (गन्ना पर्यवेक्षक संघ) भगीरथ, गन्ना विकास जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह, ग्राम्य विकास जिलाध्यक्ष राम सिंह मेहता, जिला मंत्री हरिकेश, जी.डी. कुनियाल, मनोज बिष्ट, नारायण सिंह, नरेश कार्की, लालाराम, धीरेन्द्र पाठक, नीरज कुमार, कुंवरपाल, अरविंद कुमार सहित अनेक कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




