एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

खटीमा में 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने जागबुड़ा नदी में डूब रहे 67 वर्षीय नेपाली नागरिक जसवीर दमाई की जान बचाई। जवानों ने साहसिकता से नदी में उतरकर उन्हें सुरक्षित निकाला और प्राथमिक उपचार दिया। समय पर की गई मदद से उनकी जान बच गई।

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

खटीमा, संवाददाता। मेलाघाट 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने सतर्कता और साहस का परिचय देते हुए जागबुड़ा नदी में डूब रहे एक नेपाली नागरिक की जान बचा ली। यह घटना बुधवार को को बी समवाय मेलाघाट के ओपी ड्यूटी स्थल के निकट हुई। जानकारी के अनुसार, नेपाल के ग्राम सैनिक टोल वार्ड आठ निवासी 67 वर्षीय जसवीर दमाई जगबुड़ा नदी के रास्ते मेलाघाट बाजार की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नदी में तेज बहाव के कारण उनका पैर फिसल गया और वह धारा में बहने लगे। यह देख ड्यूटी पर तैनात एसएसबी जवान आरक्षी सामान्य भूपेंद्र सिंह, महेश चंद्र ने नदी में उतरे और बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला।

इसके बाद जवान उन्हें प्राथमिक उपचार और सीपीआर देकर उनकी हालत सामान्य की। समय रहते की गई कार्रवाई से नेपाली नागरिक की जान बच गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।