Rudrapur News: ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर लगा

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

Rudrapur News: सितारगंज में ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सिविल जज नन्दिता काला ने छात्र-छात्राओं से पॉक्सो अधिनियम, लोक अदालत और शिक्षा के अधिकार पर चर्चा की। अधिवक्ताओं ने साइबर सुरक्षा और नशे के प्रभावों पर विचार साझा किए।

Rudrapur News: ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर लगा

Rudrapur News: सितारगंज। ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में विशेष कानूनी जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। सिविल जज नन्दिता काला ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद का पॉक्सो और शिक्षा अधिकार पर चर्चा की। बुधवार को स्कूल में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति नन्दिता काला ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, लोक अदालत और शिक्षा का अधिकार पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछे। छात्रों ने कानून से जुड़ी बारीकियों को सीखा। पैनल अधिवक्ता विश्वजीत रॉय व मनोरमा गुप्ता ने साइबर सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार रखे। यहां प्रधानाचार्य डॉ. पुनीत गोयल, मनोज कुमार, नीतू, विनीता धामी, रिया गंगवार, रूपा जाटव, कृपा जाटव, निर्मल भट्ट, बलजिंदर कौर, जीवन सिंह बोरा मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर लगा