ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरसंघ को मजबूत करने में पुरातन कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान: बेरी

संघ को मजबूत करने में पुरातन कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान: बेरी

संघ आज पूरे 94 वर्ष का हो गया है, ऊधम सिंह नगर जिले में संघ का कार्य पुराना है। पुरातन कार्यकर्ताओं ने कठिन परिश्रम किया तब आज अनुकूलता दिखाई देती है। संघ के अनेक प्रचारकों ने अपने शरीर को तपाकर...

संघ आज पूरे 94 वर्ष का हो गया है, ऊधम सिंह नगर जिले में संघ का कार्य पुराना है। पुरातन कार्यकर्ताओं ने कठिन परिश्रम किया तब आज अनुकूलता दिखाई देती है। संघ के अनेक प्रचारकों ने अपने शरीर को तपाकर...
1/ 2संघ आज पूरे 94 वर्ष का हो गया है, ऊधम सिंह नगर जिले में संघ का कार्य पुराना है। पुरातन कार्यकर्ताओं ने कठिन परिश्रम किया तब आज अनुकूलता दिखाई देती है। संघ के अनेक प्रचारकों ने अपने शरीर को तपाकर...
संघ आज पूरे 94 वर्ष का हो गया है, ऊधम सिंह नगर जिले में संघ का कार्य पुराना है। पुरातन कार्यकर्ताओं ने कठिन परिश्रम किया तब आज अनुकूलता दिखाई देती है। संघ के अनेक प्रचारकों ने अपने शरीर को तपाकर...
2/ 2संघ आज पूरे 94 वर्ष का हो गया है, ऊधम सिंह नगर जिले में संघ का कार्य पुराना है। पुरातन कार्यकर्ताओं ने कठिन परिश्रम किया तब आज अनुकूलता दिखाई देती है। संघ के अनेक प्रचारकों ने अपने शरीर को तपाकर...
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSun, 13 Oct 2019 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

संघ आज पूरे 94 वर्ष का हो गया है। संघ को स्थापित करने में पुराने कार्यकर्ताओं का कठिन परिश्रम है। यह बात रविवार को गंगापुर रोड स्थित निजी स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ऊधमसिंह नगर की ओर से आयोजित संघ पथ प्रदर्शक संगम कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बेरी ने कही। उन्होंने कहा कि जिले, प्रान्त और राष्ट्र में संघ काफी बढ़ गया है। आज की पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को पुराने कार्यकर्ताओ से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहे जिले के संघ पथ के लगभग 40 पुरोधा स्वयंसेवकों के जीवन पर प्रकाश भी डाला गया। कार्यक्रम के संयोजक संघ के जिला प्रौढ़ प्रमुख झम्मनलाल शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों का परिचय करवाया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अतीत और वर्तमान में भूमिका से अवगत करवाते हुए कार्यक्रम की भूमिका रखी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक अशोक जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से उनके बताए पथ पर चलने का अनुसरण किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें