SP Singh Elected President at Purvanchal Seva Samiti Meeting एसपी सिंह बने पूर्वांचल सेवा समिति खटीमा के अध्यक्ष, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsSP Singh Elected President at Purvanchal Seva Samiti Meeting

एसपी सिंह बने पूर्वांचल सेवा समिति खटीमा के अध्यक्ष

खटीमा में पूर्वांचल सेवा समिति की बैठक हुई, जिसमें एसपी सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में आय-व्यय और मकर संक्रांति पर भंडारा आयोजित करने पर चर्चा की गई। अध्यक्ष एसपी सिंह ने जिम्मेदारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 26 Dec 2024 05:09 PM
share Share
Follow Us on
एसपी सिंह बने पूर्वांचल सेवा समिति खटीमा के अध्यक्ष

खटीमा, संवाददाता। पूर्वांचल सेवा समिति की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद का चुनाव किया गया। एसपी सिंह को अध्यक्ष चुना गया। गुरुवार को समिति के अध्यक्ष सुनील रैदानी की अध्यक्षता में लायंस क्लब में बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य रूप से संस्था का आय व्यय, मकर संक्रांति पर भंडाराआयोजित करने पर चर्चा हुई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए अहम निर्णय लिए गए। इस दौरान समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव किया गया। इसमें सर्वसम्मति से एसपी सिंह को अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद का प्रस्ताव पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एसपी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें समिति ने जो जिम्मेदारी दी है, वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। बैठक में महामंत्री अंकित सिंह पांडे, कोषाध्यक्ष कमला सिंह, उपाध्यक्ष अजय सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, आरए सिंह, एडवोकेट रामवचन, रंजय चौबे, ब्रजेश प्रजापति, दीपक सिंह, प्रहलाद यादव, विनोद सिंह, एसके पटेल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।