ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरफौजी की मौत से शांतिपुरी में पसरा शोक

फौजी की मौत से शांतिपुरी में पसरा शोक

सैनिक सम्मान के साथ चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार शांतिपुरी। हमारे संवाददाता आईएमए देहरादून में ड्रिल स्टैक्टर के पद पर तैनात शांतिपुरी के...

सैनिक सम्मान के साथ चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार 
शांतिपुरी। हमारे संवाददाता
आईएमए देहरादून में ड्रिल स्टैक्टर के पद पर तैनात शांतिपुरी के...
1/ 2सैनिक सम्मान के साथ चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार शांतिपुरी। हमारे संवाददाता आईएमए देहरादून में ड्रिल स्टैक्टर के पद पर तैनात शांतिपुरी के...
सैनिक सम्मान के साथ चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार 
शांतिपुरी। हमारे संवाददाता
आईएमए देहरादून में ड्रिल स्टैक्टर के पद पर तैनात शांतिपुरी के...
2/ 2सैनिक सम्मान के साथ चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार शांतिपुरी। हमारे संवाददाता आईएमए देहरादून में ड्रिल स्टैक्टर के पद पर तैनात शांतिपुरी के...
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSun, 09 Jun 2019 07:07 PM
ऐप पर पढ़ें

आईएमए देहरादून में ड्रिल स्ट्रेक्टर के पद पर तैनात शांतिपुरी के हवलदार लक्ष्मण सिंह कोरंगा की बीते शनिवार प्रात: देहरादून के महंत इन्द्रेश अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी है। दिवंगत सैनिक की रविवार को काठगोदाम के चित्रशिला घाट पर सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। शांतिपुरी के ग्राम खमियां नंबर दो सत्संग आश्रम निवासी आठ कुमाऊं रेजीमेंट का हवलदार लक्ष्मण सिंह कोरंगा बीते तीन वर्षों से आईएमए देहरादून में ड्रिल स्ट्रेक्टर के पद पर तैनात था। मृतक के बड़े भाई यशवंत सिंह ने बताया कि बीते एक पखवाड़े से फौजी लक्ष्मण सिंह कोरंगा तथा उनकी पत्नी उषा कोरंगा दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद लक्ष्मण ने पत्नी उषा को उपचार कराने के बाद आराम के लिए घर भेज दिया और अपने लिए दवाइयां लेकर पुन: ड्यूटी पर चला गया। बताया कि कुछ दिनों बाद ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से वह बेहोश हो गये। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार प्रात: उपचार के दौरान हवलदार लक्ष्मण की मौत हो गयी। देर रात को तिरंगे में लिपटा सैनिक का शव घर पहुंचा तो बीमार पत्नी उषा समेत परिजनों और नाते-रिश्तेदारों में कोहराम मच गया।

चित्रशिला घाट पर बड़े भाई ने दी मुखाग्नि

शांतिपुरी। रविवार प्रात: दिवंगत सैनिक लक्ष्मण सिंह कोरंगा की काठगोदाम के चित्रशिला घाट पर सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। प्रात: करीब 10:30 बजे काठगोदाम के चित्रशिला घाट पर सेना की टुकड़ी ने दिवंगत जवान को गार्ड आफ ऑनर दिया। चिता को मुखाग्नि बड़े भाई फौजी यशवंत सिंह कोरंगा तथा पान सिंह कोरंगा ने दी। इस मौके पर जिला खेल समन्वयक लक्ष्मण सिंह टाकुली, कांग्रेस प्रदेश महासचिव डॉ. गणेश उपाध्याय, टीएसी सदस्य तारा सिंह कोरंगा, जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, प्रधान दीपा कोरंगा, नारायण सिंह कोरंगा समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, ग्रामीण व सेना के जवान मौजूद रहे।

बीमार पत्नी को अकेला छोड़ गये लक्ष्मण

शांतिपुरी। जुलाई 1999 में आठ कुमांऊ रेजीमेंट में भर्ती होने के कुछ वर्षों बाद ही बीमारी के चलते हवलदार लक्ष्मण सिंह के पिता बलवंत सिंह का देहांत हो गया। वर्ष 2009 में लक्ष्मण का विवाह ऊधमसिंह नगर के काशीपुर की युवती उषा से हुआ और कुछ वर्षों बाद लक्ष्मण की मां मोहनी देवी का भी देहांत हो गया था। विवाह के 10 साल बाद भी लक्ष्मण और उषा की कोई संतान नहीं है। पति की मौत के बाद घर पर शोक में बेसुध पड़ी बीमार पत्नी उषा अकेली रह गयी है। अब उसका दु:ख-दर्द बांटने वाला जीवन साथी हमेशा के लिए बिछुड़ गया है।

पूर्व सैनिक संगठन ने जताया सैनिक के निधन पर शोक

शांतिपुरी। पूर्व सैनिक संगठन शांतिपुरी ने सैनिक सभागार में अध्यक्ष देवीदत्त उपाध्याय के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत सैनिक लक्ष्मण सिंह कोरंगा को शोक श्रद्धांजलि दी। पूर्व सैनिकों ने सैनिक की असामयिक मौत को दुखद बताते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने वालों में सेवानिवृत कर्नल रमेश चंद्र जोशी, कर्नल प्रमोद शर्मा, कै. केआर काण्डपाल, पुरुषोतम डिमरी, एलडी भट्ट, प्रेम सिंह कोरंगा, कै. देवेन्द्र सिंह कोरंगा, गोविन्द दसोनी, जसवन्त सिंह, पोखर सिंह कोरंगा, मोती चंद कुंवर, बालम सिंह मेहता, लालसिंह कोरंगा रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें