ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरसैक्स शॉटज सीमन इंजेक्शन की डोज से गाय बछिया को ही देगी जन्म

सैक्स शॉटज सीमन इंजेक्शन की डोज से गाय बछिया को ही देगी जन्म

पशुपालकों के लिये खुशखबरी है। वह मनमुताबिक मवेशियों का लिंग जन्म से पहले ही तय कर सकते हैं। इसके लिये पशुपालकों को गाय, भैंस को सैक्स शॉटज सीमन इंजेक्शन की डोज देनी पड़ेगी। इंजेक्शन के लगने के बाद...

सैक्स शॉटज सीमन इंजेक्शन की डोज से गाय बछिया को ही देगी जन्म
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरTue, 23 Jul 2019 05:23 PM
ऐप पर पढ़ें

पशुपालकों के लिये खुशखबरी है। वह मनमुताबिक मवेशियों का लिंग जन्म से पहले ही तय कर सकते हैं। इसके लिये पशुपालकों को गाय, भैंस को सैक्स शॉटज सीमन इंजेक्शन की डोज देनी पड़ेगी। इंजेक्शन के लगने के बाद गाय केवल बछिया को ही जन्म देगी। इस डोज का ऐसा ही असर भैंस पर भी होगा। सैक्स शॉटज सीमन इंजेक्शन में केवल मादा लिंग के कीटाणु होते हैं। नर के कीटाणु सीमन में से पहले ही अध्ययन के बाद निकाल दिये जाते हैं। इस डोज के लिये भारत का अमेरिका से अनुबंध हुआ है। वैज्ञानिकों ने सैक्स शॉटज सीमन इंजेक्शन का इजात इसलिये किया है कि पशुपालकों की गाय, भैंस केवल बछिया को ही जन्म दे। पशुचिकित्सालय में ऐसे 160 इंजेक्शन पहुंच गये हैं। पशु चिकित्साधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इंजेक्शन का बाजार मूल्य करीब 1100 रुपये है लेकिन केंद्र व राज्य सरकार से सब्सिडी मिलने के बाद पशुपालकों को 300 रुपये में टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गाय के इंजेक्शन लगने के बाद बछिया पैदा होने की सम्भावना 90 प्रतिशत बढ़ जाती है। पशुपालकों का रुझान भी वैक्सीन की तरफ बढ़ रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें