पांच कछुए के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने एक ग्रामीण को प्रतिबंधित 5 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया है। जहां पुलिस ने प्रतिबंधित वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSun, 01 Nov 2020 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें
दिनेशपुर। पुलिस ने एक ग्रामीण को प्रतिबंधित 5 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया है। जहां पुलिस ने प्रतिबंधित वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं, कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात मुखबिर ने की सूचना पर पुलिस ने नगर के वार्ड पांच सुंदरपुर निवासी बबलू राय पुत्र रवि राय को पांच प्रतिबंधित जिंदा कछुओं के साथ गिरफ्तार किया। रविवार को पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा पकड़े गए कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
