केपी क्लब ने लगातार छठी बार जीता अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट
ग्राम शांतिपुरी नंबर-4 चंद्रपुरी में आदर्श वॉलीबॉल क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार देर

शांतिपुरी, संवाददाता। ग्राम शांतिपुरी नंबर चार चंद्रपुरी में आदर्श वॉलीबॉल क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार देर शाम खेला गया। फाइनल में केपी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोगीना ब्लास्टर को 3-1 से हराकर लगातार छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का विधिवत शुभारंभ किया। मुकाबले में केपी क्लब ने 17-25, 25-16, 25-22 और 25-21 के सेटों में जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में बेस्ट लिब्रो का पुरस्कार आशीष, बेस्ट लिफ्टर हर्षित, बेस्ट अटैकर कारन, बेस्ट ब्लॉकर मनजीत तथा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रजत को प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि विकास शर्मा ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल में केपी क्लब ने रॉबिन बालियान की टीम को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में गोगीना ब्लास्टर ने बाबा नीम करोली की टीम को 2-1 से पराजित किया। यहां जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, रुद्रपुर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष संदीप राव, लकी चुफान, नारायण सिंह बिष्ट, विनोद कोरंगा, ललित बिष्ट, अशोक जोशी, उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद, इंदर मेहता, नीरज रावत, प्रताप सिंह रौतेला, कमल पटवाल, जगदीश कांडपाल, प्रताप कोरंगा रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


