नकली किताब प्रकरण: जांच के लिए 10 सदस्यीय एसआईटी गठित

Mar 18, 2026 07:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

रुद्रपुर में कीरतपुर के गोदाम से 10 करोड़ की नकली एनसीईआरटी किताबें बरामद हुई हैं। एसएसपी ने मामले की गहन जांच के लिए 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एसआईटी का नेतृत्व सीओ प्रशांत कुमार करेंगे और इसमें 9 अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।

नकली किताब प्रकरण: जांच के लिए 10 सदस्यीय एसआईटी गठित

रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कीरतपुर में पकड़ी गईं एनसीईआरटी की दस करोड़ की नकली किताबों के मामले की जांच के लिए एसएसपी ऊधमसिंह नगर ने एसआईटी का गठन कर दिया है। एसआईटी एसपी क्राइम और यातायात के पर्यवेक्षण में काम करेगी। सीओ एसआईटी का नेतृत्व करेंगे। एसआईटी में एक इंस्पेक्टर, तीन सब इंस्पेक्टर और पांच कांस्टेबल को भी शामिल किया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के अंतर्गत 14 मार्च को कीरतपुर के एक गोदाम से करीब 10 करोड़ की साढ़े नौ लाख से अधिक एनसीईआरटी की नकली किताबें बरामद हुई थीं। इस मामले में कोतवाली रुद्रपुर में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले की गहन जांच के लिए 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी के पर्यवेक्षण में काम करेगी। एसआईटी का नेतृत्व सीओ रुद्रपुर प्रशांत कुमार करेंगे। वहीं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर मनोज रतूड़ी को विवेचक बनाया गया है। जबकि उप निरीक्षक उमेश कुमार (प्रभारी एसओजी, रुद्रपुर), उप निरीक्षक चन्दन सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक प्रियांशु जोशी (दोनों कोतवाली रुद्रपुर), कांस्टेबल भूपेन्द्र आर्या (सर्विलांस सेल/एसओजी), कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल हरीश रावत, कांस्टेबल किशन सिंह और कांस्टेबल विजयपाल सिंह (सभी कोतवाली रुद्रपुर) को भी एसआईटी में शामिल किया गया है। एसएसपी ने कहा कि पूरे मामले के पीछे के मुख्य चेहरों और नेटवर्क का पर्दापाश करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार और धोखाधड़ी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।