प्रवीण नदी की सफाई से किसानों को मिलेगी बाढ़ से राहत

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

खटीमा में प्रवीण नदी की सिल्ट सफाई का कार्य तेजी से हो रहा है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य के प्रयासों से। बरसात के मौसम में किसानों को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए पोकलैंड मशीनों द्वारा सफाई की जा रही है। इससे जल निकासी में सुधार होगा और फसलें सुरक्षित रहेंगी।

प्रवीण नदी की सफाई से किसानों को मिलेगी बाढ़ से राहत

खटीमा। खटीमा तहसील के झनकट से लेकर सुनपहर तक बहने वाली प्रवीण नदी में सिल्ट सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह कार्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य के प्रयासों से संचालित हो रहा है। बता दे कि बरसात के मौसम में क्षेत्र के किसानों को बाढ़ की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से पोकलैंड मशीनों द्वारा नदी में जमी सिल्ट और अवरोधों को हटाया जा रहा है। स्थानीय किसानों का कहना है कि नदी की नियमित सफाई से जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और खेतों में पानी भरने की समस्या कम होगी।

क्षेत्रवासियों का मानना है कि इस पहल से किसानों की फसलें बाढ़ के दौरान होने वाले नुकसान से बच सकेंगी तथा कृषि उत्पादन को भी लाभ मिलेगा। किसानों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या का आभार व्यक्त करते हुए इसे किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि नदी सफाई का यह कार्य भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान निकल सकेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने बताया कि खटीमा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को बरसात से पहले बाड़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए बड़े छोटे नाले,नदियों में सिल्ट सफाई और गहरा करने व चौड़ा करने का कार्य तेज गति से चल रहा है।नदियों के तट को ऊंचा और मजबूत किया जा रहा है जिससे ओवरफ्लो होकर पानी खेतों खलिहानों में किसानों को नुकसान न पहुंचाये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।