ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरबाईपास निर्माण को विभिन्न संगठनों का सांकेतिक धरना

बाईपास निर्माण को विभिन्न संगठनों का सांकेतिक धरना

एनएच-74 पर प्रस्तावित बाईपास मार्ग के निर्माण कार्य की मांग को लेकर शुभम बत्रा ने तहसील परिसर पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न...

बाईपास निर्माण को विभिन्न संगठनों का सांकेतिक धरना
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSat, 06 Mar 2021 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

एनएच-74 पर प्रस्तावित बाईपास मार्ग के निर्माण कार्य की मांग को लेकर शुभम बत्रा ने तहसील परिसर पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, स्वयंसेवी और व्यापारी संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके धरने को समर्थन दिया। कहा यह दुर्भाग्य ही है गदरपुर की लाइफ लाइन कहलाने वाले बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य पिछले कई वर्षों से अधर में लटका है। आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

शनिवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने शासन-प्रशासन और संबंधित निर्माण संस्था के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने शीघ्र बाईपास का निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर एआईसीसी मेंबर राजेंद्र पाल सिंह राजू, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आरके महाजन, किसान कांग्रेस कमेटी काशीपुर के जिलाध्यक्ष सुभाष बेहड़, इंडिपेंडेंट एसोसिएशन ऑफ स्कूल ऊधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष नैब सिंह धालीवाल, युवक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता वरुण कपूर, युवक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नगरध्यक्ष कृष्ण लाल सुधा, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, गदरपुर व्यापारमंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, जय किशन अरोरा, सुरजीत बत्रा, जसपाल डोगरा, सतीश बत्रा, मनोज गुंबर, परमजीत सिंह पम्मा, संजीव झाम आदि रहे।

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गदरपुर। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम विवेक प्रकाश के माध्यम से जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बाईपास मार्ग के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग की। इधर, एसडीएम ने कहा ज्ञापन की प्रति जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें