श्री शिव शक्ति दुर्गा मंदिर के आठवां वार्षिकोत्सव
सितारगंज। वार्ड पांच स्थित श्री शिव शक्ति दुर्गा मंदिर के आठवें वार्षिकोत्सव का शनिवार को भक्तिमय वातावरण में भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन कलश यात्रा और

सितारगंज। वार्ड पांच स्थित श्री शिव शक्ति दुर्गा मंदिर के आठवें वार्षिकोत्सव का शनिवार को भक्तिमय वातावरण में शुभारंभ हुआ। पहले दिन कलश यात्रा और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिससे पूरा क्षेत्र श्रद्धा और आस्था में डूबा नजर आया। उत्सव की शुरुआत प्रातः गणेश पूजन से हुई, जिसके बाद रुद्राभिषेक संपन्न किया गया। सभासद रवि रस्तोगी व उनकी धर्मपत्नी सरोज रस्तोगी ने पंडित दिनेश भट्ट के सानिध्य में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने खटीमा रोड स्थित मोनी बाबा मंदिर से जल भरकर यात्रा को पुनः मंदिर पहुंचाकर संपन्न किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


