तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

रुद्रपुर में इन दिनों गर्मी बढ़ रही है, तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने आगे और गर्मी की चेतावनी दी है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल

रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह गर्म बना हुआ है। लगातार तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार सुबह से ही चटक धूप निकलने के कारण दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आईं। गर्म हवाओं और उमस के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिन का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भीषण गर्मी का असर सबसे अधिक बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है। वहीं, बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।