बांग्ला भाषा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कैंप का शुभारंभ
दिनेशपुर स्थित बसंतीपुर मे स्वर्गीय पुलिंग बाबू सेवा समिति के तत्वावधान में बांग्ला भाषा शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सात दिवसीय समर कैंप
दिनेशपुर। बसंतीपुर में स्वर्गीय पुलिंग बाबू सेवा समिति के तत्वावधान में बांग्ला भाषा शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सात दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति के संयोजक नित्यानंद मंडल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बंगाली समाज के गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कैंप का उद्घाटन समिति के संयोजक नित्यानंद मंडल सहित बंगाली समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया। नित्यानंद मंडल ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को अपनी मातृभाषा से जोड़ना आवश्यक है। यहां पलाश विश्वास,काली पद विश्वास, रवि सरकार, समीर राय, विजय सिंह, वीरेश कुमार, सुमेधा सरकार रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


