Rudrapur News: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
Rudrapur News: रुद्रपुर जिले में 17 सितंबर से 18 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित होगा। इस अभियान में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने समुचित संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। अभ्यर्थियों को दीप जला कर अपने घरों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। जिले में 17 सितंबर से 18 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न विभागों की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विभागवार नोडल अधिकारी नामित करते हुए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत जिले की सभी विधानसभाओं में शाम को दीप प्रज्वलन कराया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त और खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। व्यक्तिगत लाभार्थियों को भी अपने घरों में दीप प्रज्वलित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम की तस्वीरें के माध्यम से सोशल मीडिया पर साझा कराई जाएंगी। मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर से आठ अक्तूबर तक विद्यालय, ब्लॉक और निकाय स्तर पर विकसित भारत-2047 विषय पर प्रतियोगिताएं होंगी। डीएम ने अधिकारियों को अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व संबंधित हितधारकों का सहयोग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के आयोजन में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरती जाए।

