अलग-अलग हादसों में दस लोग घायल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुद्रपुरखटीमा में रविवार रात एक सड़क हादसे में कंचनपुरी निवासी रिजवान और मोहिल सिराज गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हुए। सभी को उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां दीवान राम की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

खटीमा। खटीमा में रविवार रात एक सड़क हादसे में कंचनपुरी निवासी रिजवान और मोहिल सिराज बाइक से घर लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। इसके अलावा, अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दीवान राम, अंशुल, लक्की, दक्ष, नाजिम, अब्दुल, संजय कुमार, संदीप और धर्मेंद्र भी घायल हुए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में सबौरा पटिया निवासी दीवान राम की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
ये भी पढ़ें:अलग-अलग हादसों में दस लोग घायल
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


