Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsSepak Takraw Trials for Uttarakhand Senior and Sub-Junior Teams in Rudrapur

उत्तराखंड सेपक टाकरा टीम चयन ट्रायल आज
संक्षेप:
रुद्रपुर में सेपक टाकरा टीम के चयन के लिए ट्रायल सोमवार को होगा। सब-जूनियर वर्ग में केवल वे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनका जन्म 1 जनवरी 2011 के बाद हुआ है। सभी को आधार कार्ड, दो फोटो और खेल वेश-भूषा...
Sep 14, 2025 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
रुद्रपुर। उत्तराखंड सीनियर (महिला-पुरुष) एवं सब-जूनियर (बालक-बालिका) वर्ग की सेपक टाकरा टीम चयन के लिए ट्रायल सोमवार दोपहर 3 बजे रुद्रपुर स्थित सेपक टाकरा अकादमी, कल्याणी व्यू में होगा। एसोसिएशन अध्यक्ष आरपी शर्मा ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में केवल वे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनका जन्म 1 जनवरी 2011 के बाद हुआ हो। सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और खेल वेश-भूषा साथ लाना अनिवार्य है। चयनित सीनियर टीम 23 से 28 अक्तूबर को गोवा और सब जूनियर टीम नवंबर में झारखंड में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेगी।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




