आदेश ठाकुर बने क्रय विकय सहकारी समिति के अध्यक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

सितारगंज में वरिष्ठ भाजपा नेता आदेश ठाकुर निर्विरोध क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी ने उन्हें एकमात्र नामांकन के बाद निर्विरोध चुना। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उन्हें और डायरेक्टर्स को बधाई दी। समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कई भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।

आदेश ठाकुर बने क्रय विकय सहकारी समिति के अध्यक्ष

सितारगंज, संवाददाता। वरिष्ठ भाजपा नेता आदेश ठाकुर निर्विरोध क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। शनिवार को एकमात्र नामांकन के बाद चुनाव अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व डायरेक्टरों को बधाई दी। शनिवार दोपहर करीब दो बजे निर्वाचन अधिकारी ने आदेश ठाकुर को प्रमाणपत्र सौंपा। इसके बाद समर्थकों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, राज्य हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद, मण्डी समिति के पूर्व चेयरमैन अमरजीत कटवाल, नगर पंचायत शक्तिगढ़ के अध्यक्ष सुमित मण्डल, भाजपा मण्डल महामंत्री अमित रस्तोगी, साहब सिंह, भीष्म नारायण, सूरज नारायण, रईसुद्दीन, राकेश त्यागी, अजय गुप्ता, कमलावती, मो. रजा, ब्रह्म सिंह, कुलदीप सिंह, सुनीता राणा जोशी, ज्योति सिंह, रियाजुद्दीन, सौरभ अरोरा मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।