अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा को किया समाज सेवा के लिए सम्मानित
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुद्रपुरकाशीपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा को उदयराज कॉलेज में स्वतंत्रता सेनानी स्व. पंडित किशोरी लाल गुड़िया के स्मृति समारोह में समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव ने उन्हें बधाई दी, साथ ही अन्य अधिवक्तागण भी मौजूद थे।

काशीपुर। उत्तराखंड रत्न एवं काशीपुर गौरव से सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा को उदयराज कॉलेज के प्रेक्षा ग्रह में स्व. पंडित किशोरी लाल गुड़िया स्वतंत्रता सेनानी के स्मृति सम्मान समारोह में समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर बार एसोसिएशन काशीपुर के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे तथा सचिव यशवंत सिंह चौहान व समस्त कार्यकारिणी ने एडवोकेट शैलेंद्र कुमार मिश्रा को बधाई दी। बधाई देने वालों में उमेश जोशी एडवोकेट ,भास्कर त्यागी एडवोकेट, अनूप बिश्नोई एडवोकेट, सैयद आसिफअली एडवोकेट,देवांग मिश्रा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


