Rudrapur News: उदीयमान खिलाड़ी योजना में आशीष व प्रियल का चयन
Rudrapur News: खटीमा स्थित अलकेमिस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आशीष राणा और प्रियल रुमाल का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों को ₹1500 प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी। विद्यालय में इस सफलता पर खुशी का माहौल है और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी है।
Rudrapur News: खटीमा। अलकेमिस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आशीष राणा एवं प्रियल रुमाल का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में हो गया है। चयनित खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए₹ 1500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों के चयन की खबर मिलते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. दिव्या रावत एवं चेयरमैन वीरेंद्र रावत ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ. जेपी गंगवार ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य बच्चों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उपप्रधानाचार्या बिंदु बत्रा ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
खेल प्रशिक्षक सत्यम राणा के मार्गदर्शन में दोनों विद्यार्थी नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं।


