ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरखण्ड विकास अधिकारी ने किया खेल मैदान का निरीक्षण

खण्ड विकास अधिकारी ने किया खेल मैदान का निरीक्षण

गुरुवार को खण्ड विकास अधिकारी पल्लवी बिष्ट ने ग्राम सूर्य नगर में प्रस्तावित सार्वजनिक खेल मैदान का मौका मुआइना कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा के ग्राम नजीमाबाद खेल मैदान पूरे ऊधम सिंह नगर की...

खण्ड विकास अधिकारी ने किया खेल मैदान का निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरFri, 12 Oct 2018 12:06 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को खण्ड विकास अधिकारी पल्लवी बिष्ट ने ग्राम सूर्य नगर में प्रस्तावित सार्वजनिक खेल मैदान का मौका मुआइना कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा के ग्राम नजीमाबाद खेल मैदान पूरे ऊधम सिंह नगर की ग्राम सभाओं में सबसे बड़ा खेल मैदान है। उन्होंने कहा कि जल्द ही खेल मैदान की सभी औपचारिकताएं पूरी कर इसी सप्ताह से खेल मैदान का निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा। इस दौरान युवा नेता आकाश मेहता ने गांव का निरीक्षणकर ने पर खण्ड विकास अधिकारी का आभार जताया और ग्राम सभा नजीमाबाद-सूर्यनगर की सड़क, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। इस दौरान ग्राम प्रधान सुरजीत सिंह, रजत टाकुली, मनमोहन सिंह नन्दन सिंह, नरेन्द्र सिंह, हैप्पी दानू, दारा सिंह, धन सिंह, चेतन सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें