Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsSDM Seals Krishna Photo State Service Center for Irregularities in Gadhurpur
गदरपुर में जनसेवा केंद्रों में छापेमारी, एक सीज

गदरपुर में जनसेवा केंद्रों में छापेमारी, एक सीज

संक्षेप: गदरपुर में एसडीएम ऋचा सिंह और तहसीलदार लीना चंद्रा ने सोमवार को जन सेवा केंद्रों पर छापेमारी की। कृष्णा फोटो स्टेट जन सेवा केंद्र को किसी अन्य व्यक्ति की आईडी से संचालित पाए जाने पर सील कर दिया गया। इस कार्रवाई में अन्य जनसेवा केंद्रों से भी संदिग्ध दस्तावेज़ जप्त किए गए हैं।

Mon, 17 Nov 2025 07:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

एसडीएम ने अनियमितताओं के चलते कृष्णा फोटो स्टेट जन सेवा केंद्र को किया सील गदरपुर, संवाददाता। गदरपुर एसडीएम ऋचा सिंह और तहसीलदार लीना चंद्रा ने सोमवार को जनसेवा केंद्रों में छापेमारी की। इस दौरान तहसील के सामने कृष्णा फोटो स्टेट जन सेवा केंद्र को सीज किया गया। इस कार्रवाई से गदरपुर के जनसेवा केंद्र के संचालकों में भी हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम एसडीएम ऋचा के नेतृत्व जन सेवा केंद्रों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इसमें तहसील गदरपुर के सामने संचालित हो रहे चार जन सेवा केंद्रों के दस्तावेज जांचे गए। एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अभियान चलाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तहसील के सामने कृष्णा फोटो स्टेट नामक जन सेवा केंद्र किसी अन्य व्यक्ति की आईडी से संचालित होते मिला। इस पर केंद्र को सीज कर दिया गया है। एक अन्य जनसेवा केंद्र में आधार कार्ड और वोटर आईडी राशन कार्ड की मूल कॉपी भारी मात्रा में प्राप्त की गई है, जिसे जप्त कर लिया गया है। इसके साथ ही जांच किए गए चारों जनसेवा केंद्रों से प्रमाण पत्र को चेक करने को संदेह वाले प्रमाण पत्र की कॉपी ले ली गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बीते दिनों हल्द्वानी क्षेत्र में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कॉमन सर्विस सेंटर में छापेमारी की थी। इसमें फर्जी दस्तावेज तैयार कर स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया और अन्य जगहों पर भी निरीक्षण किया जा रहा है।