Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsSaurav Behad Attack Indefinite Protest Announced if Attackers Not Identified by Wednesday
बेहड़ की समर्थकों संग हुंकार, पुलिस को एक दिन की मोहलत
संक्षेप:
विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे सौरव बेहड़ पर हुए हमले के मामले में 48 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी हमलावरों को चिन्हित न पाने के चलते कांग्रेसियों और
Jan 20, 2026 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
- सौरव के हमलावरों बुधवार तक चिह्नित नहीं हुए तो एसएसपी दफ्तर में अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान - सभा में मौके पर पहुंचे एसपी सिटी और सीओ ने बुधवार शाम तक मामले के खुलासे की उम्मीद जताई
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता।
किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे सौरव बेहड़ पर हुए हमले के मामले में 48 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी हमलावर चिह्नित न होने पर कांग्रेसियों और बेहड़ समर्थकों का गुस्सा मंगलवार को भड़क गया। विधायक ने दो टूक कहा अगर बुधवार तक मामले का खुलासा नहीं हुआ तो एसएसपी कार्यालय में समर्थकों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
सोमवार को बेहड़ ने समर्थकों से मंगलवार दोपहर दो बजे आवास पर जुटने का आह्वान किया था। उनके आह्वान पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी और उनके समर्थक आवास के पास पार्क में सभा स्थल पर पहुंचे। बेहड़ ने अपने संबोधन में कहा कि वह शांत रहकर पुलिस को जांच का पूरा मौका दे रहे हैं। वह पुराने ढर्रे पर नहीं आना चाहते हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज साफ नहीं होने की बात कह रही है जबकि पुलिस के पास तमाम तकनीकी साधन उपलब्ध हैं। उनके बेटे पर हमला करने वाले असली हमलावरों और उनके आकाओं को पुलिस चिह्नित कर बताए। उन्होंने कहा कि समर्थकों का उन पर भारी दबाव है और पुलिस उनके सब्र का इम्तिहान न लें। बाद में एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने मौके पर पहुंचकर बुधवार शाम तक मामले के खुलासे की उम्मीद जताई। बेहड़ ने कहा कि पुलिस के पास एक दिन का समय है। इसके बाद खुलासा नहीं हुआ तो वह एसएसपी कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। सभा को खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, जसपुर के विधायक आदेश चौहान, सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल, रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, व्यापारी नेता संजय जुनेजा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, मोहन खेड़ा, सुशील गाबा, गदरपुर के पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, राजेश प्रताप, गुलशन नारंग आदि ने संबोधित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




