डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम: सौरभ बहुगुणा

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि यूसीडीएफ और टाटा कंज्यूमर्स प्रा. लि. के बीच बद्री गाय घी एवं पहाड़ी घी के विपणन हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम: सौरभ बहुगुणा

राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि यूसीडीएफ और टाटा कंज्यूमर्स प्रा. लि. के बीच बद्री गाय घी एवं पहाड़ी घी के विपणन के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते से ‘आंचल’ ब्रांड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। इससे ब्रांड की वैल्यू बढ़ेगी और उत्पादों की बाजार पहुंच का विस्तार होगा। उन्होंने कहा प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाये जा रहे हैं। अगले छह माह में सभी दुग्ध संघों में ईआरपी प्रणाली लागू कर दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने शनिवार को सितारगंज में बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में औसत दैनिक दुग्ध उपार्जन 2.37 लाख लीटर रहा।

जबकि अधिकतम 2.97 लाख लीटर प्रतिदिन दर्ज किया गया। आगामी वर्ष के लिए 3.25 लाख लीटर प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने दुग्ध मूल्य भुगतान 14 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने तथा दुग्ध संघों को अपने लाभ का कम से कम 20 प्रतिशत सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि ईआरपी प्रणाली लागू होने से दुग्ध उपार्जन, प्रसंस्करण, भंडारण और विपणन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी बनेगी। इससे दुग्ध उत्पादकों को समय पर भुगतान, गुणवत्ता में सुधार, तकनीकी सेवाओं की बेहतर उपलब्धता और योजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। इसके अतिरिक्त पांच नए बद्री गाय ग्रोथ सेंटर स्थापित करने और ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में दुग्ध चूर्ण एवं आइसक्रीम संयंत्र लग रहा है।------शक्तिफार्म चारा उत्पादक सहकारी समिति को मिला सर्वश्रेष्ठ एफपीओ का पुरस्कारसितारगंज। शक्तिफार्म चारा उत्पादक सहकारी समिति को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ एफपीओ का पुरस्कार मिला है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा व कैबिनेट खजान दास ने देहरादून में एफपीओ की अध्यक्ष प्रभा रावत व सीईओ अविनाश को ट्रॉफी सौंपी।एफपीओ अध्यक्ष प्रभा रावत ने बताया कि शक्तिफार्म चारा उत्पादक सहकारी समिति का गठन तीन वर्ष पूर्व हुआ था। इसमें क्षेत्र की 1751 महिलाएं जुड़ी हैं। जिनके अथक परिश्रम से एफपीओ को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। देश के भी प्रथम 10 एफपीओ में शामिल हैं। इस वर्ष भी एफपीओ ने 6.50 करोड़ का कारोबार किया है। एफपीओ ने करीब 200 किसानों के साथ एमओयू साइन करा करीब 300 एकड़ में मक्के की खेती की है। इससे हरा चारा बनेगा। अब राज्य के पशुपालकों को वर्ष भर हरा चारा मिलता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।