Rudrapur News: 21 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: सफाई कर्मचारी संघ ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर खटीमा नगरपालिका परिसर में बुधवार को प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारी ने चेतावनी दी है कि कर्मचारियों की

Rudrapur News: 21 सूत्रीय  मांगों को लेकर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। सफाई कर्मचारी संघ ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर खटीमा नगरपालिका परिसर में बुधवार को प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारी ने चेतावनी दी है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो सफाई कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे। इसका पूरा दायित्व पालिका प्रशासन का होगा। संघ के शाखा अध्यक्ष ग्रेस देवी और महामंत्री अनिल कुमार ने कहा कि नियमितीकरण, वेतन विसंगति, बकाया भुगतान और अन्य सुविधाओं से जुड़ी मांगों को लेकर कई बार शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। इससे पर्यावरण मित्रों में आक्रोश है। संघ ने पर्यावरण मित्रों का नियमितीकरण, आबादी के अनुपात में कर्मचारियों की तैनाती करने की मांग की है।

कर्मचारियों को वर्दी, सुरक्षा उपकरण, नियमित वेतन प्रमाण-पत्र, चिकित्सा सुविधा, साप्ताहिक अवकाश और ओवरटाइम का भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संतोष गौरव को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। संतोष गौरव ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो संगठन व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगा। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी यूनियन खटीमा इकाई की अध्यक्ष ग्रेस देवी, एडवोकेट डॉ. इलियास सिद्दकी, जीत देवी, राखी, गिल्लो, अनिल कुमार, मदन, विनोद, रंजीत, राजा, अर्जुन,विक्की,राजू वाल्मिकी आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsRudrapur News: 21 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन