ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुर74 गांव को कोरोना से बचाने के लिए पहुंची सेनेटाइजर की खेप

74 गांव को कोरोना से बचाने के लिए पहुंची सेनेटाइजर की खेप

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए ग्राम प्रधान अपने क्षेत्र को सेनीटाइज कराएंगे। मंगलवार को रुद्रपुर के मटकोटा से सेनेटाइजर की खेप ब्लॉक पहुंच गई है। इसके बाद 74 ग्राम प्रधानों को सेनेटाइजर...

74 गांव को कोरोना से बचाने के लिए पहुंची सेनेटाइजर की खेप
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरTue, 24 Mar 2020 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए ग्राम प्रधान अपने क्षेत्र को सेनीटाइज कराएंगे। मंगलवार को रुद्रपुर के मटकोटा से सेनेटाइजर की खेप ब्लॉक पहुंच गई है। इसके बाद 74 ग्राम प्रधानों को सेनेटाइजर वितरित किया गया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुखलाल सिंह राणा ने बताया कि ब्लॉक की 74 ग्राम सभाओं को सेनेटाइज करने के लिए 4 हजार लीटर सेनेटाइजर की आपूर्ति की गई है। ग्राम प्रधानों को सेनेटाइजर की जरकिन उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बाद ग्राम प्रधान सेनेटाइजर तरल को अपने ग्राम सभा में छिड़काव कराएंगें। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रुद्रपुर के मटकोटा फैक्टरी से सेनेटाइजर की आपूर्ति की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें