ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरधनतेरस के चलते बाजारों में रही रौनक

धनतेरस के चलते बाजारों में रही रौनक

दीपावली व धनतेरस त्यौहार के चलते बाजारों में रौनक रही। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस रहा। सोमवार को धनतेरस त्यौहार के चलते नगर में रौनक देखने को मिली। बाजार में...

धनतेरस के चलते बाजारों में रही रौनक
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरMon, 05 Nov 2018 06:37 PM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली व धनतेरस त्यौहार के चलते बाजारों में रौनक रही। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस रहा। सोमवार को धनतेरस त्यौहार के चलते नगर में रौनक देखने को मिली। बाजार में भीड़ के चलते नगर में जाम की स्थिति बने रहने से लोगों को खासी दिक्कते झेलनी पड़ी। धनतेरस व दीपावली के लिए लोगों ने जमकर खरीदारी की। थारू राजकीय इंटर कालेज में पटाखा बाजार में पंहुचकर लोगों ने पटाखों की खरीददारी भी की। पुलिस प्रशासन ने त्यौहार के चलते नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के जवान जगह-जगह तैनात किये हुए थे। सीओ कमला बिष्ट व कोतवाल योगेश चन्द्र उपाध्याय पुलिस टीम के साथ गश्त करते रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें