युवक पर जानलेवा हमले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। युवक ने हमलावरों द्वारा धारदार हथियारों से गंभीर चोटें आने की बात कही है।

युवक पर जानलेवा हमले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर 2025 की रात राहुल अपने चाचा के घर से लौट रहा था। तभी रास्ते में हो रहे झगड़े में उसने बीचबचाव करने की कोशिश की। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर धारदार हथियारों, तमंचे के बट और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने तलवार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसके पेट और हाथ में गहरी चोटें आईं।

अन्य आरोपियों ने उसे पकड़कर लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाया और जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित का कहना है कि उसने 18 सितंबर 2025 को रम्पुरा चौकी में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 6 अक्तूबर 2025 को एसएसपी को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी, फिर भी कोई कदम नहीं उठाया गया। अंततः पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। रुद्रपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।