Rudrapur News: बारिश के बीच ऊधमसिंह नगर में हालात सामान्य

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: रुद्रपुर में रविवार को मौसम बादलों से घिरा रहा और पिछले 24 घंटे में अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सभी प्रमुख नदियां सामान्य स्थिति में हैं, कोई बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। अधिकतम तापमान 30°C जबकि न्यूनतम तापमान 25°C दर्ज किया गया। अधिकारियों ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

Rudrapur News: बारिश के बीच ऊधमसिंह नगर में हालात सामान्य

Rudrapur News: रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में रविवार सुबह तक मौसम बादलों से घिरा रहा और पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जिला आपदा परिचालन केंद्र (डीईओसी) की डेली मॉर्निंग रिपोर्ट के अनुसार जिले की सभी प्रमुख नदियां और जलाशय सामान्य स्थिति में हैं तथा कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। सड़क, संचार, बिजली और पेयजल आपूर्ति भी पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 30 मिमी वर्षा काशीपुर में दर्ज की गई। इसके अलावा जसपुर में 24 मिमी, रुद्रपुर में 22 मिमी, बाजपुर में 17.50 मिमी, खटीमा में 7 मिमी, किच्छा में 5 मिमी, गदरपुर में 4 मिमी और सितारगंज में 3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले की सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर चेतावनी और खतरे के निशान से काफी नीचे बना हुआ है। बेगुल, कैलाश, जगबूढ़ा, परवीन, देवहा, कामन, ढेला, फीका, गौला और कल्याणी नदियों सहित मुख्य शारदा नहर की स्थिति भी सामान्य है। वहीं बैगुल, नानकसागर, शारदा सागर, बौर, हरिपुरा, तुमरिया और धौरा जलाशयों का जलस्तर भी सुरक्षित सीमा के भीतर बना हुआ है तथा कहीं से भी अतिरिक्त जल निकासी की आवश्यकता नहीं पड़ी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने बताया कि वर्तमान में जिले में किसी प्रकार की आपदा की स्थिति नहीं है। हालांकि मानसून को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा परिस्थितियों पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।