ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में दो स्थानों से बाइक चोरी
रुद्रपुर के कोतवाली ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में वाहन चोरों ने इलाके में आतंक मचा रखा है। दो मोटरसाइकिलों की चोरी के मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कैलाश की बाइक 12 मई को और छत्रपाल सिंह की बाइक 6 मई को चोरी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में वाहन चोरों की सक्रियता से लोग परेशान हैं। अलग-अलग स्थानों से दो मोटरसाइकिल चोरी होने के मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में तीन पानी डाम, फुलसुंगा रोड निवासी कैलाश ने बताया कि 12 मई की रात वह बाइक से गांव से लौटकर घर पहुंचे और बाइक बाहर लॉक कर खड़ी कर दी। सुबह बाइक नहीं मिली। बाइक उनके दिवंगत भाई विजय पाल के नाम पंजीकृत थी। दूसरे मामले में एसएस इन्क्लेव निवासी छत्रपाल सिंह ने बताया कि 6 मई की शाम नीब करौरी धर्मकांटा के पास खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई।
बाइक उनके पुत्र रोहन सीपी सिंह के नाम दर्ज है। पुलिस जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


